
नांदेड़ टुडे :27,जून,2021 ( नईम खान ) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर है, मंत्री जयंत पाटिल 26 की रात नांदेड़ पहोचकर नांदेड़ जिलाधिकारी कार्यालय में नांदेड़ के पालकमंत्री अशोक चव्हाण राव के साथ नांदेड़ में होने वाले अनेक विकास कार्यों पर बैठक में मौजूद नेतागंड से चर्चा की!

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने नांदेड़ जिलाधिकारी कार्यालय में महत्पूर्ण बैठक समाप्त होने के तत्काल बाद अशोक राव चव्हाण संघ भोजन कर शंकर राव चव्हाण ऑडिटोरियम पहोचकर इतेहसिक तस्वीरों पर एक नज़र डाली!

मीटिंग भोजन में काफ़ी समय बीतने के बाद रात करीब एक बाजे मंत्री जयंत पाटिल की नज़र रउफ जमीनदार जिल्हाध्यक्ष राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस नांदेड शहर अपने कार्यकर्ता पर पडी!
मंत्री जयंत पाटिल ने रउफ जमीनदार जिल्हाध्यक्ष राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस नांदेड शहर से कहा के मुझे पता है आपके घर देगलूर नाका चाय पीने के लिए जाना है “और फीर क्या था” अपने कार्यकर्ता से वचन निभाते हुवे मंत्री जयंत पाटिल अपने ख़फ़ीले के साथ देगलूर नाका राउफ ज़मीदार के घर पहोंच कर चाय,मिठाई का आनंद लेते हुवे राउफ ज़मीदार के सामाजिक कार्य की तारीफ़ की!

रउफ जमीनदार जिल्हाध्यक्ष :राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस नांदेड शहर मित्र मंडल की ओर से रात 1:30 बजे जयंत पाटील का सत्कार कर उन्हें देगलूर नाके से विदा क्या गया!
देगलूर नाके के इलाखे में रात 1 बाजे अपने कार्यकर्ता से मिलने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल का पहोंचना उस कार्यकर्ता के लिए बहोत ही गर्व की बात है जिसके साथ वो तन मन धन से कार्य कर अपनी पार्टी का नाम उज्वल कर रहे.!

इस अवसर पर राष्ट्रवादी पार्टी के जिला शहर अध्यक्ष राउफ ज़मीनदार ने मंत्री जयंत पाटिल समेत मेहमानों का सत्कार क्या!
इस अवसर पर राउफ ज़मीनदार के परिवार के सदस्य,नांदेड़ टुडे के संपादक नईम खान,ग्लैलामर आइस्क्रीम पार्लर के मालिक सय्यद अनवर,राष्ट्रवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे!
दूसरी ओर नांदेड़ अशोक राव चव्हाण के गढ़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अच्छे दिन आने की संभावना नज़र आरही है, इसका एक कारण ये है के रउफ जमीनदार जिल्हाध्यक्ष :राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस नांदेड शहर समेत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी इन दिनों अनेक शिक्षित युवाओं को एनसीपी में शामिल करने का कार्य कर रहे है!
सूत्रों के अनुसार नांदेड़ ज़िले में अब तक हज़ारों की संख्या में युवाओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर नांदेड़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हात मज़बूत करने की ठानली है!