
NANDED TODAY:09,Sep,2021 ( Naeem Khan@9960606333) नांदेड़ के रहिवासी तथा समाजसेवक एंव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्याक प्रदेश अध्यक्ष ॲड मोहमद खान पठान के जन्मदिन के उपलक्ष में आज मुंबई राष्ट्रवादी कोंग्रस पार्टी कार्यालय में उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित दादा पवार दुवारा शरद रत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया गया!
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्याक प्रदेश अध्यक्ष ॲड मोहमद खान पठान एंव इनके साहेब ज़ादे मोहसिन खान पठान नांदेड़ में कई वर्षों उत्कृष्ट समाजसेवा में जुटे है!

नांदेड़ के आसरा नगर वार्ड नंबर 2 और 3 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से समय समय पर नागरिकों की समस्योंओं का समाधान किया जाता है जिस से इलाक़े के नागरिकों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्याक प्रदेश अध्यक्ष ॲड मोहमद खान पठान एंव इनके लड़के मोहसिन खान के प्रति प्रेम नज़र आता है जो चुनावी गतिविधियों के लिए फायदे मंद साबित हो सकता है!
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्याक प्रदेश अध्यक्ष ॲड मोहमद खान पठान के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित दादा पवार दुवारा शरद रत्न” पुरस्कार से सम्मानित करने के उपलक्ष में नांदेड़ समेत महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों से हज़ारों की संख्या में नागरिकों ने ॲड मोहमद खान पठान को शुभकामनाएं भेजी!

इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित दादा पवार, मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक, अल्पसंख्याक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्बीर भाई, विद्रोही ने ॲड मोहमद पठान को जन्मदिन और शरद रत्न” पुरस्कार की शुभकामनाएं दीं।