
NANDED TODAY:01,Sep,2021 ( Naeem Khan@9960606333 ) Breaking News: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री अशोक राव चव्हाण के नांदेड़ वाले बंगले पर पथराव!महाराष्ट्र के कैबिनट मिनिस्टर तथा नांदेड़ के पालकमंत्री अशोक राव चव्हाण के बंगले पर पथराव करने का मामला सामने आया है!
सूत्रों के अनुसार नांदेड़ शहर के शिवाजी नगर के इलाके में मंत्री अशोक राव चव्हाण के नए बंगले पर किसी अज्ञात महिला ने अचानक पथराव शुरू कर दिया!

इस से पहले के कोई कुछ समझ पाता और महिला को रोकने की कोशिश करता महिला के पथरबाज़ी से मंत्री अशोक चव्हाण के बंगले में तैनात पोलिस सिक्योरिटी कैबिन का शिक्षा पत्थर लगने से टूट गया!
बताया जारहा है के महिला के पथराव करने से एक पत्थर मंत्री अशोक राव चव्हाण के सिक्योरिटी गार्ड को भी लगा जिसके कारन उन्हें हलकी सी चोट पहोंची है!

मंत्री अशोक राव चव्हाण के बंगले पर पत्थर मारने की खबर मिलते ही नांदेड़ परिक्षेत्र के पोलिस महानिरीक्षक निसार तांबोली,नांदेड़ जिला पोलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार शेवाले ने शिवाजी नगर पोलिस स्टेशन के पोलिस निरीक्षक को तत्काल घटना स्थल पर पहोंचकर कार्रवाई करने के आदेश दिए!
शिवाजी नगर पोलिस मंत्री अशोक राव चव्हाण के बंगले पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगा लरहि है के पत्थर फेकने वाले कौन लोग थे इसके पीछे उनका किया मक़सद था!
