
NANDED TODAY: 20,August,2021 ( Naeem Khan ) देगलुर नाका सरकारी दवाखाना और पाणी की टाकी के निर्माण में कोंग्रस का कोई योगदान नही: NCP अध्यक्ष रउफ ज़मनिदर.!
राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र के जलसंपदा मंत्री श्री जयंत पाटील के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के नांदेड जिले मे शहर एवं तालुकों में राष्ट्रवादी कोंग्रस पार्टी के पदाधिकारियों की अध्यक्षता में हज़ारों युवाओं को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया है!

पार्टी में शामिल होने वाले युवकों की ख़ास बात ये है के वो खुद ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को पसंद करने लगे है जिस से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के नांदेड़ ज़िले में दिन बा दिन मज़बूत होती जारही है जिस से आने वाले दिनों में नांदेड़ महानगर पालिका में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सत्ता आने की संभावना नज़र आरही है!
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसख्यक प्रदेश अध्यक्ष मोहमद खान पठान एंव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष रउफ ज़मीन्दार की ओर से,१७,ऑगस्ट २०२१ को आढावा बैठक का आयोजन किया गया था जिस में नांदेड़ के अलग अलग इलाखों के युवाओं ने पार्टी प्रवेश कर राष्ट्रवादी कांग्रेस के हात मज़बूत करने का वचन दिया!

देगलुर नाके के इलाक़े में नांदेड़ शहर ज़िला अध्यक्ष रउफ ज़मीनदार की ओर से आयोजित आढावा बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महासचिव एवं नांदेड़ शहर की पार्टी निरीक्षक श्रीमती. आशाताई भिसे ने युवाओं को संबोदित करते हुवे कहा के वो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में तन मन धन से काम करने पर ज़ोर दें,
प्रदेश महासचिव आशा भिसे ने कहा के जनता के समस्यों का हाल करने के लिए राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उप मुख्यमंत्री अजित दादा पवार, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल,महाराष्ट्र राज्य के यूथ अध्यक्ष महबूब शेख विकसी कामों में भरपूर सहयोग करेंगे!

मीडिया नांदेड़ ज़िला शहर अध्यक्ष डॉ सुनील कदम ने मीडिया को बताया के अशोक राव चव्हाण और नांदेड़ कांग्रेस पार्टी जैसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को सिर्फ इस्तेमाल का यूज़ एंड थ्रो वाला काम कर रही है!
डॉ सुनील कदम ने बताया के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अपनी ताखत से चुनाव में विजय हासिल कर नांदेड़ महानगर पालिका में अपने उम्मीदवारों को भेजीगी!
वही नांदेड़ शहर जिला यूथ अध्यक्ष रऊफ ज़मीनदार ने मीडिया को बताया के कांग्रेस पार्टी नांदेड़ के नागरिकों की दिशा भूल करने का काम कर रही है, रउफ ज़मीनदार ने कहा के नांदेड़ के देगलुर नाका हैदर बाघ की पानी की टाकी शिव सेना की ओर से बनाई है जबकि देगलुर नाका हैदर बाघ का सरकारी दवाख़ान राष्ट्रवादी पार्टी के मौजूदा उप मुख्यमंत्री अजित दादा पवार की देन है!
नांदेड़ शहर ज़िला यूथ अध्यक्ष रउफ ज़मीन्दार ने पत्रकारों को बताया के नांदेड़ के देगलुर नाके में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से मेडिकल कॉलेज और 10 एककर में खबरास्तान के लिए जागे की मांग की जारही है परंतु कांग्रेस पार्टी की ओर से देगलुर नाके के इलाक़े के नागरिकों को बडे बड़े वादे कर सिर्फ उनका वोट लिया जारहा है!
नांदेड़ के देगलुर नाके में अनेक रास्तों का बोगस काम किया गया है जिस के कारन आए दिन यहाँ एक्सीडेंट होते है जिस से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है!
रउफ ज़मीनदार ने कहा के आने वाले नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कम से कम 15 उम्मीदवार विजय घोषित होंगे!

इस अवसर सोशल मीडिया अध्यक्ष नईम खान सलीम खान, निखिल नाइक, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष लखनसिंह लंगरी, नगर उपाध्यक्ष खादिर कुरैशी,
माधव पाटिल, गगनदिप रामगडीया, लखनसिंघ लांगरी, अतिक बिल्डर,पाशा
ताबोंली,ग़ुलाम मोबिन उपस्थित थे!