
NANDED TODAY:26,May,2021 ( Naeem Khan 9960606333 ) महाराष्ट्र में आपने काम और नाम से पहचान बानाने वाले आईपीएस अधिकारी 1985 बैच के IPS सुबोध कुमार जायसवाल को CBI का नया डायरेक्टर बनाया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई हाई लेवल कमिटी की मीटिंग में इसका फैसला लिया गया। इस कमिटी में भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे। IPS सुबोध कुमार जायसवाल देश के प्रामाणिक पोलिस अफसरों में से एक माने जाते है! IPS सुबोध कुमार जायसवाल ने महाराष्ट्र में अनेक अवैध और गोरख धंदा करने वालों को पोलिस अधिकारीयों की मद्द्त से महाराष्ट्र से खदेड़ा था!
IPS ऑफिसर सुबोध जायसवाल का दिल्ली ट्रांसफर होने के बाद महाराष्ट्र के कई आईपीएस अधिकारीयों को इस बात से दुःख पहुंचा था के महाराष्ट्र से एक उत्कृष्ट प्रामाणिक पोलिस अधिकारी का तबदला दिल्ली करदिया गया! महाराष्ट्र के अनेक आईपीएस अधिकारीयों को IPS सुबोध जायसवाल से कुछ सिखने और करने का अवसर प्रदान हुवा करता था!

IPS ऑफिसर सुबोध जायसवाल पोलिस महकमे में बेदाग छवि के अफसर माने जाते हैं। पुलिस सेवा में बेहतरीन काम के लिए उन्हें 2009 में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से भी नवाजा जा चुका है। जायसवाल को जासूसों का मास्टर भी कहा जाता है। उन्होंने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वह कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव भी रह चुके हैं। जायसवाल ने कई बड़े मामलों की जांच लीड की है।
मुंबई पुलिस में रहते हुए वह करोड़ों रुपए के जाली स्टंप पेपर घोटाले की जांच करने वाली स्पेशल टीम के चीफ थे। साल 2006 में हुए मालेगांव विस्फोट की जांच भी सुबोध कुमार जायसवाल ने ही की थी। वह प्रधानमंत्री, पूर्व PM और उनके परिवारों की सुरक्षा करने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी काम कर चुके हैं। 58 साल के जायसवाल 2022 में रिटायर होंगे।
2019 में IPS ऑफिसर सुबोध जायसवाल ने मुंबई महाराष्ट्र के पोलिस हेडकॉर्टर में ईद मिलाद का एक कार्यक्रम का आयोजन कर महाराष्ट्र राज्य के अलग अलग जिलों से उन सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में समारोह में मौजूद शांति कमेटी के सदस्यों के उत्कृष्ट कार्य की तारीफ की थी!