
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शुक्रवार को मैच का पहला दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है।
भारतीय टीम ने पहली पारी में तीन विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 63 और ऋषभ पंत शून्य पर नाबाद हैं।
यशस्वी जायसवाल (101 रन) को बेन स्टोक्स ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने साई सुदर्शन डेब्यू (शून्य) को भी आउट किया। केएल राहुल (42 रन) को ब्रायडन कार्स ने आउट किया
दोनों टीमों का प्लेइंग-11
इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

More Stories
कमलकिशोर कदम, प्राचार्या गीता लाठकर यांच्यावर फसवणुकीचा गुन्हा दाखल करा अण्णा भाऊ साठे पीपल्स फोर्सचे संस्थापक बा.रा. वाघमारे यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी
अल-रिज़वान इंग्लिश स्कूल नांदेड की स्टूडेंट ने MBBS पास कर स्कूल और माता पिता का नाम उज्जवल कर दिखाया!
No Compromise का दूसरा नाम शहाजी उमाप है, नांदेड परिक्षेत्र के दबंग प्रामाणिक गतिशील पोलिस उप महानरीक्षक शाहजी उमाप की टीम की नांदेड लातूर ज़िलों मे रेड मे 1 करोड़ 42 लाख रुपये का माल ज़ब्त, 23 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज !