
नांदेड़ टुडे: -हिन्दवी स्वराज्य संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मुस्लिम सेवा संघ की ओर से मुफ्त जलेबी वितरण का आयोजन मोहम्मद कासिम वसीम बाबू सेट रेलवे स्टेशन रोड कार्यालय परिसर में किया गया था!

इस अवसर पर नांदेड़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शाहजी उमाप, नांदेड जिला पुलिस अधीक्षक श्री अबिनाश कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक सूरज गुरव, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुशील कुमार नाईक समेत नांदेड के अनेक प्रसिद्ध हस्तियां ने श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मुस्लिम सेवा संघ के कार्य की सहराना की!

श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मुस्लिम सेवा संघ, ह्यूमन राइट्स एंड पीस ऑर्गेनाइजेशन, हैप्पी क्लब की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, ईद मिलाद, रामनवमी समेत शहर में विभिन्न विभिन्न धार्मिक त्योहारों में मोहम्मद कासिम वसीम बाबू सेट कार्यालय परिसर

में मिठाई पानी खिचड़ी, ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जाता जो शहर के सभी धर्म जात के लोगों के लिए प्रेम भाईचारे की एक मिसाल पेश करता है!इस अवसर पर श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मुस्लिम सेवा संघ के अध्यक्ष अय्यूब पठान, उपध्यक्ष मोहम्मद कासिम वसीम बाबू सेट, हैप्पी क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब ने बताया कि

देश में प्रेम भाईचारे के लिए सभी ने एक दूसरे के धार्मिक समारोह में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि आपस में प्रेम भाई चारा के साथ वर्ष भर के अलग-अलग धार्मिक समारोह शांति प्रेम भाईचारे के साथ लोग बनाने के लिए लोग आगे आते रहे!

More Stories
पोलीस उप महानिरीक्षक श्री शहाजी उमाप यांचा लातूरमधील तक्रारदारांशी ‘संवाद’
Renowned Telangana Social Worker Panisetty Ravinder Appointed National Chairman of the Human Rights and Peace Organisation! తెలంగాణకు చెందిన ప్రముఖ సంఘ సేవకురాలు పనిశెట్టి రవీందర్, మానవ హక్కులు మరియు శాంతి సంస్థకు జాతీయ ఛైర్మన్గా ఎన్నికయ్యారు.
जिल्हा बँक निवडणुकीत माहूरने लोकशाहीचा आदर्श कायम !