तो बात अब यहां तक पहोंच गई आत्मदाह का प्रयास
दिलीप माहौरे का नांदेड महानगर पालिका कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास
अतिक्रमण के मामले में कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश
नांदेड टुडे : 11,ऑगस्ट,2023 वासरानी क्षेत्र में भूखंड पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर नांदेड के प्रसिद्ध तथा प्रामाणिक व्यक्ति दिलीप माहौरे पिछले कई महीनों से अपने ही हक़ की प्रॉपर्टी को लेकर इंसाफ की गुहार लगाते अपना काम धंदा सब छोड़कर नांदेड महानगर पालिका के चककर पर चक्कर लगाते नज़र आरहे है परंतु नांदेड महानगर पालिका इनके मानवी अधिकारों का

उलंघन कर इन्हे नजरअंदाज करते नज़र आरही जिसके चलते आखिर दिलीप माहौरे ने बुधवार को आयुक्त कक्ष के सामने आत्मदाह का प्रयास करने की कोशिश की परंतु सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता एंव तत्काल मद्द्त से उन्हें बचा लिया गया और वहा मौजूद स्टाफ और पुलिस ने तुरंत दौड़कर माहोरे को हिरासत में ले लिया! इस प्रकार, आगे की विपत्ति टल गई।

दिलीप माहौरे के वासरानी प्लॉट को लेकर इस से पहले नांदेड के विसवा पैलेस होटल में पत्रकार परिषद का आयोजन कर वसरणी में किस तरह से दिलीप माहुरे समेत अनेक प्लॉट मालिकों के प्लाटों पर नया लेआउट बनाकर उसमे प्लाटों के स्थान पर रोड दर्षाई गई थी ये पत्रकरों को दिखया गया था!
पत्रकार परिषद के कुछ दिन बाद नांदेड़ महानगर पालिका ने दिलीप माहौरे को आश्वासन देकर इस मामले को पेंडिंग में दाल रखा था परंतु इस मामले में दिलीप माहौर ने कई बार नांदेड महानगर पालिका से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, परंतु नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था जिसके चलते दिलीप माहौरे ने नगर आयुक्त कक्ष के सामने आत्मदाह का प्रयास करने की कोशिश की!
सूत्रों के अनुसार दिलीप माहौरे की प्रॉपर्टी को लेकर नांदेड महानगर पालिका के नवनिर्वाचित आयुक्त डाॅ. महेश कुमार डोईफोडे ने बैठक बुलाकर इस समस्या का समाधान करने और दिलीप माहौरे समेत प्लाट संबंधित मालिकों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में कोई समाधान निकाला जाएगा.

More Stories
पोलीस उप महानिरीक्षक श्री शहाजी उमाप यांचा लातूरमधील तक्रारदारांशी ‘संवाद’
Renowned Telangana Social Worker Panisetty Ravinder Appointed National Chairman of the Human Rights and Peace Organisation! తెలంగాణకు చెందిన ప్రముఖ సంఘ సేవకురాలు పనిశెట్టి రవీందర్, మానవ హక్కులు మరియు శాంతి సంస్థకు జాతీయ ఛైర్మన్గా ఎన్నికయ్యారు.
जिल्हा बँक निवडणुकीत माहूरने लोकशाहीचा आदर्श कायम !