
नांदेड़ : यहां के गुरुकुल पब्लिक स्कूल और ‘राजे यशवंतराव होलकर निवासी छात्रावास योजना’ अचानक बंद होने का सीधा असर करीब 150 विद्यार्थियों पर पड़ा है. शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है. स्कूल और छात्रावास दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर विद्यार्थी और अभिभावक पिछले दो दिनों से समाज कल्याण कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठे हैं.
गुरुकुल पब्लिक स्कूल में ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए सरकार की योजना के अंतर्गत एक
महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराई गई थी. यहां विद्यार्थियों को निवास के साथ संपूर्ण शिक्षा की व्यवस्था थी. अब स्कूल बंद होने से छात्रावास की मूलभूत सुविधाएं भी बंद कर दी गई हैं. इसके विरोध में ओबीसी बहुजन पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र देममुंडे, प्रदीप सरोदे, बालाजी गड़दे, कुबीर भुतनर, बलवंत मस्के, विट्ठल हाके, अशोक लाकड़े, मारोती डोके, मारोती चिंतले और अश्विन नाईक ने समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है. वंचित विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी ज्ञापन में दी गई है.

More Stories
पोलीस उप महानिरीक्षक श्री शहाजी उमाप यांचा लातूरमधील तक्रारदारांशी ‘संवाद’
Renowned Telangana Social Worker Panisetty Ravinder Appointed National Chairman of the Human Rights and Peace Organisation! తెలంగాణకు చెందిన ప్రముఖ సంఘ సేవకురాలు పనిశెట్టి రవీందర్, మానవ హక్కులు మరియు శాంతి సంస్థకు జాతీయ ఛైర్మన్గా ఎన్నికయ్యారు.
जिल्हा बँक निवडणुकीत माहूरने लोकशाहीचा आदर्श कायम !