NANDED TODAY NEWS: 3,March,2026 हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रमज़ान उल मुबारक महीने के उपलक्ष में मस्जिद ए यूनुस प्रशासन की ओर से कासिम वसीम बाबू सेठ कार्यालय रेलवे स्टेशन नांदेड़ में रोज़ा इफ्तार समारोह का आयोजन किया गया था!
रोज़ा इफ्तार की खासियत विशेषता ये थी के इस मे नांदेड़ के सर्व धार्मिक समाज के धर्म गुरु एंव प्रशासन के उत्तरदायी उपस्थित थे!

इस महत्पूर्ण दावते इफ्तार को सफल बनाने के लिए इफ्तार समारोह के आयोजक मरहूम उस्मान सेठ के परिवार के सदस्य एडवोकेट मोहमद कासिम वसीम बाबू सेठ, एडवोकेट मोहमद यूनुस आवेज़, तल्हा लॉज के ओनर एडवोकेट तल्हा, हैप्पी कलब के अध्यक्ष मोहमद शोएब, ह्यूमन राइट्स एंड पीस आर्गेनाईजेशन के डायरेक्टर तथा नांदेड़ टुडे के संपादक नईम खान सलीम खान, दैनिक सत्य मराठी के संपादक अय्यूब पठान,कंधार के रहिवासी तथा गुत्तेदार मनान बेग कई दिनों से इसकी तैयारी में जुटे थे !

मस्जिद से इफ्तार का एलान होते ही सभी धर्म गूरों ने एक दूसरे को खजूर खिलाकर रोज़ा इफ्तार की शुरुआत की इस अवसर पर नांदेड़ जिला पोलिस अधीक्षक अबिनाश कुमार ने इफ्तार पार्टी समारोह के आयोजक एडवोकेट मोहमद कासिम वसीम बाबू सेठ को खजुर खिलाकर मस्जिद यूनुस की ओर से आयोजित रोज़ा इफ्तार समारोह में एकता का संदेश देने के उत्कृष्ट कार्य की सहराना की !
इस अवसर पर मौलाना साद साहब नदवी और मुफ्ती अय्यूब साहब कासमी के हाथों दावते इफ्तार में शामिल सभी महेमानों का सत्कार किया गया !

इस अवसर पर मौलाना साद साहब नदवी, मुफ्ती अय्यूब साहब कासमी, मुफ्ती अब्दुल रज्जाक साहब, पय्याबोधि भंतेजी साहब, मेथडीस्ट चर्च डी .एस रेव्ह. प्रशांत चांदोरीकर , रेव्ह. मोजस पॉल सर, गुरुद्वारा बोर्ड के माजी अधीक्षक रणजीतसिंह चिरागिया , बालगीर महाराज, नांदेड़ ज़िला पोलिस अधीक्षक अबिनाश कुमार , नांदेड़ शहर के नवनिर्वाचित उप विभागय पोलिस अधिकारी रामेश्वर वेन्जाने, लोकल क्राइम ब्रांच के पोलिस निरीक्षक उदय खांडेराय, वजीराबाद पुलिस स्टेशन के पोलिस निरीक्षक परमेश्वर कदम, नांदेड़ महानगर पालिका के सहाय्यक आयुक्त मिर्जा फरहतुल्ला बेग, एन डब्ल्यू सी एमसी मुख्य उद्यान अधीक्षक, एन डब्ल्यू सी एमसी जोनल अधिकारी गौतम कावड़े उपस्थित थे !

इस अवसर पर इफ्तार समारोह के आयोजक मरहूम उस्मान सेठ के परिवार के सदस्य एडवोकेट मोहमद कासिम वसीम बाबू सेठ, एडवोकेट मोहमद यूनुस आवेज़, तल्हा लॉज के ओनर एडवोकेट तल्हा, हैप्पी कलब के अध्यक्ष मोहमद शोएब, ह्यूमन राइट्स एंड पीस आर्गेनाईजेशन के डायरेक्टर तथा नांदेड़ टुडे के संपादक नईम खान सलीम खान, दैनिक सत्य मराठी के संपादक अय्यूब पठान, गुत्तेदार मनान बेग, प्रसिद्ध पत्रकार पंढरीनाथ बोकारे मौजूद थे!

More Stories
सोशल मीडिया मोबाइल रील महिलाओं के अश्लील वीडियो से बच्चों युवाओं का मानसिक संतुलन में बिगड़, देश के भविष्य के लिए एक गंभीर विषय!
बीते हुए कल के नक्शेकदम पर चलना: दिल्ली ट्रैवलॉग, Divya Taur ..
150 दिन का ई-गवर्नेंस सुधार प्रोग्राम मे नांदेड़ परिक्षेत्र महाराष्ट्र राज्य में पहले स्थान पर!