NANDED TODAY

NANDED TODAY NEWS

नांदेड ज़िले मे मुंबई के मुंब्रा ट्रक क्लीनर मोहम्मद नदाफ़ कुरैशी पर गौरक्षकों का जानलेवा हमला, सय्यद मोईन की तत्काल मद्द्त !

NANDED TODAY: 26, April , 2026
नांदेड़ शहर के हादगांव में सेब एप्पल से भरे एक ट्रक को रोककर ड्राइवर और क्लीनर को पीटा गया। इस जानलेवा हमले में मुस्लिम युवक बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के मुंब्रा इलाके का रहिवासी 31 वर्षीय मोहम्मद नदाफ़ कुरैशी सेब के ट्रक पर क्लीनर का काम करता है।

उसकी गाड़ी केरल से सेब लेकर नागपुर जा रही थी, 23 अप्रैल 2026 की रात को मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने नांदेड़-नागपुर हाईवे पर हादगांव के पास उसके ट्रक कंटेनर को रोका। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर मोहम्मद नदाफ़ को गाड़ी से नीचे उतारा गया और उनके नाम पूछे गए, यह कहते हुए कि तुमने हमारी मोटरसाइकिल को काट क्यू मारी , बदमाशों ने मोहम्मद नदाफ़ पर हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को नांदेड़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मुंब्रा के रहिवासी मोहम्मद नदाफ़ के साथ महाराष्ट्र में मारपीट के मामले की खबर नदाफ के परिवार वालों ने मुंब्रा की नगर सेविका सहर शेख को दी, नगर सेविका सहर शेख ने इस मामले की गंभीरता से दखल लेकर मजलिस के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज़ जलील से संपर्क कर मामले की जानकारी दी, इम्तियाज़ जलील ने फ़ौरन इस मामले की जानकारी महाराष्ट्र की बुलंद आवाज़ सय्यद मोईन को दी, सय्यद मोईन तत्काल आपने पदाधिकारियों को लेकर नांदेड के यशोसाई हॉस्पिटल पहोंचकर ज़ख़्मी मोहमद नदफ़ और इनके परिवार वालों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक मद्द्त की !

सय्यद मोईन ने इस मामले की जानकारी नांदेड़ जिला पोलिस अधीक्षक अबिनाश कुमार को देकर मोहमद नदफ़ के साथ जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने अनुरोध किया !

इस अवसर माजी नगर सेवक शमीम अब्दुल्लाह,अखिल बेग,रउफ भाई समेत मजलिस के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे !