
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान अब अमेरिका से बातचीत करना चाहता है। हालांकि ट्रंप ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा, ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि अब बहुत देर हो चुकी है।’ ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इस्राइल के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका की भूमिका को लेकर दुनिया भर में अटकलें लगाई जा रही हैं।
संघर्षविराम से बड़ा समझौता चाहते हैं ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि अमेरिका को इस संघर्ष से दूर रहना चाहिए, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे केवल संघर्षविराम नहीं बल्कि इससे कहीं बड़ा समझौता चाहते हैं। इससे यह माना जा रहा है कि पूरे मामले में अमेरिका की स्थिति अब पहले से अधिक सख्त हो गई है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका को केवल युद्ध रोकने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे एक व्यापक समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका सही कदम उठाए, तो वह बड़ी जीत हासिल कर सकता है।

More Stories
कमलकिशोर कदम, प्राचार्या गीता लाठकर यांच्यावर फसवणुकीचा गुन्हा दाखल करा अण्णा भाऊ साठे पीपल्स फोर्सचे संस्थापक बा.रा. वाघमारे यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी
अल-रिज़वान इंग्लिश स्कूल नांदेड की स्टूडेंट ने MBBS पास कर स्कूल और माता पिता का नाम उज्जवल कर दिखाया!
No Compromise का दूसरा नाम शहाजी उमाप है, नांदेड परिक्षेत्र के दबंग प्रामाणिक गतिशील पोलिस उप महानरीक्षक शाहजी उमाप की टीम की नांदेड लातूर ज़िलों मे रेड मे 1 करोड़ 42 लाख रुपये का माल ज़ब्त, 23 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज !